संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित ताराचंद वैदिक पुत्री महाविद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग के साथ फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। लोकगीत, लोक नृत्य, भजन, होली से संबंधित नृत्य और डांडिया प्रस्तुतियों छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया।
राधा कृष्ण बनीं बीए प्रथम वर्ष की ज्योति और नेहा ने शानदार प्रस्तुति दी। बीएड की छात्रा शिवानी प्रतिष्ठा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुकन्या ने तेरी मुरली की धुन, शालिनी रानी ने आज ब्रज में होली रे रसिया, तनीषा ने होली आई रे, ज्योति और नेहा ने मेरे चित चोर के दो नैना, शिवानी व प्रतिष्ठा ने श्याम बंसी बजाते हो, आकांक्षा और ख़ुशी ने जय जय शिव शंकर गाने पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर यशू शर्मा, पूजा राणा, डॉ. बबीता शर्मा, प्रियंका त्यागी, भावना गोयल, शिवानी गुप्ता, डॉ. मेघा चौधरी, करुणा त्यागी, डॉ. हेमलता सिंह, ममता वर्मा, विनीत कुमार, डॉ. शाहिना आदि मौजूद रहे। संवाद