फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से किसानों को मिलेंगे 20 हजार और सिर पर कर्ज होगा दो लाख रुपये : टिकैत

विज्ञापन
राजकीय कालेज के मैदान में भकियू के धरना पर मौजूद चौधरी राकेश टिकैत।
विज्ञापन
किसानों की मदद के लिए तैयारी बैठे हैँ आसपास के राज्यों के किसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि बैंक से किसानों को मिलेंगे 20 हजार और कर्जा दो लाख रुपये का होगा। बड़ी-बड़ी कंपनियां किसानों को कर्जा देगी, उसके बाद उनसे पैसे के नाम पर उनकी जमीन हड़प लेगी। इस प्रक्रिया में 25-30 साल लगेंगे, लेकिन जमीन तो ये लेकर ही रहेंगी। कर्जा लेने के बाद जमीनों की निलामी होगी। अब हिंदू और सिख को आपस में लड़ाने की साजिश रची जा रही है। खाली टैंट लगाने से गिनती पूरी नहीं होगी, यहां रहना भी पड़ेगा।
सरकुलर रोड स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज मैदान पर भाकियू का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। टिकैत ने कहा कि भोलेभाले किसानों को नहीं पता कि इन्हें ठगा जा रहा है। सरकार ने सोचा कि इन्हें कर्जा दे दो तो यह आंदोलन नहीं करेंगे। गन्ने का भुगतान तो ये देंगे नहीं। सभी फैक्टरी को बंद कर दो। जो लोग आंदोलन में आएंगे उन्हें नोटिस भी मिलेंगे। एक किसान ने अपना 100 गज में मकान बनाया, उसे तोड़ने का नोटिस मिल गया। जिसे डर लगता हो, वो आंदोलन छोड़कर जा सकता है। यहां के अधिकारियों के हाथ में कुछ नहीं है। आज सभी पांवर लखनऊ में है। हमें अधिकारियों से कोई एतराज नहीं है। किसान अपनी संख्या बढ़ाओं, संघर्ष लंबा चलेगा। जिस दिन हमें लगेगा कि यहां के लोग कमजोर पड़ गए, उस दिन दो स्टेट के लोग तैयार बैठे है, उनसे मदद मिलेगी। अगर सरकार मांग पूरी नहीं करेगी, तो यह धरना नहीं रुकेगा।
विज्ञापन

10 फरवरी से शुगर मिल बंद होगी। गन्ना डीएम का यहां तुलेगा। 10 तारीख में तुला हुआ गन्ने का भुगतान आठ दिन के अंदर-अंदर होगा। अभी यहां बाहर के किसानों की जरुरत नहीं है। जिन जिलों के सीमाएं मुजफ्फरनगर से लगी हुई है, वो यहां पर रहेंगे। अगर किसी भी किसान के ट्रैक्टर या गाड़ी को बंद करा तो हमारे पास बहुत रास्ते है। एक भी सरकारी गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं है। अपनी तीसरी पीढ़ी के लिए आंदोलन करने पड़ेंगे। फसल के भाव नहीं, लेकिन कर्जा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, अनुराग चौधरी, अंकुर चौधरी, हर्ष चहल, विजयपाल, मोनू, रोबिन, उपेंद्र चौधरी, विपुल, नरेेश मवाना, तेजपाल, महेंद्र कुमार, अंकित राठी, शक्ति सिंह, महानगर अध्यक्ष गुलबहार राव, नवीन राठी, अशोक घटायन, फुरकान राव, विकास शर्मा, अनुज बालियान, सैंकी, जहीर फारुकी, मानसिंह प्रधान, नितिन राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें