फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर खड़े कर सरकार से हक मांगेंगे किसान : टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली जाने वाले रास्तों पर ट्रैक्टर खड़े कर किसान हक मांगेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से किसान खड़े होंगे। एक तरफ से वाहन चलते रहेंगे।
विज्ञापन

रविवार को भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का यह तरीका निकाला है। भाकियू ने तहसील और ब्लॉक स्तर पर इसकी रणनीति तैयार की है। ब्लॉक और गांव की सीमा में ही किसान खड़े होंगे। दिल्ली-देहरादून हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले हाईवे पर किसान खड़े होंगे। किसान सुबह 11 बजे हाईवे पर आ जाएंगे और शाम चार बजे तक वापस चले जाएंगे। सरकार ने गांव, गरीब, मजदूरों के खिलाफ गलत फैसले दिए हैं। यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों का ताजा उदाहरण सबके सामने हैं। अग्निवीर भर्ती का विरोध है। ड्राइवरों के खिलाफ लाया गया फैसला गलत है।
केएमपी के बाहर रहेंगे किसान
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान केएमपी हाईवे तक न जाएं। इसके नीचे ही रहेंगे। इसके अलावा आगरा वाले हाईवे पर भी किसान नहीं जाएंगे। नोएडा और आगरा के किसान सावधानी बरतें। यह हाईवे खतरनाक है। किसानों को इसके लिए जागरूक करने का काम करें।
विज्ञापन

यात्री रुक जाएं तो खाना जरूर खिलाएं
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि ट्रैक्टर श्रृंखला के दौरान अगर कोई यात्री रुके तो किसान खाना खिलाएं। यात्रियों का सम्मान करें और किसी के साथ भी गलत व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। 14 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा।
जहां जिसकी मर्जी, वहीं पर वोट दें : टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। जिसकी जहां मर्जी है, वहीं पर वोट दें। हमारा राजनीति से कोई मतलब नहीं है। किसानों के हक में यह आवाज उठाई जा रही है। सरकार की नीति का विरोध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें