फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुधरेगी तो खुशहाल होंगे किसान

विज्ञापन
श्रीराम कालेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मानित अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की ओर से आयोजित कृषि निर्यात प्रोत्साहन हेतु क्षमता निर्माण कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बेहतर फसलों के लिए अच्छे बीज का चयन जरूरी है। कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुधरेगी तो किसान खुशहाल होगा। किसानों को तकनीकि जानकारी रखना जरूरी है। रासायनिक खादों का अंधाधुंध प्रयोग करने से जमीन को नुकसान होता है और फसलों की गुणवत्ता प्रभावित होती है।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीराम कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएम चंद्रभूषण सिंह, भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक राजेंद्र मलिक, संस्था चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ और अन्य लोगों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार किसानों के स्किल डेवलपमेंट के लिए नई-नई योजनाएं लेकर आ रही है। ड्रोन खेती में लाभकारी सिद्ध होगा। बासमती के जनक पदमश्री वैज्ञानिक डॉ. वीपी ंसिंह ने कहा कि किसान को अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि उत्पाद की गुणवत्ता में वृद्धि करनी होगी। बुआई एवं कटाई का एक सही समय की जानकारी रखना भी जरूरी है। धान की अच्छी उपज और अच्छी कीमत लेने के लिए अच्छे किस्म के बीजों का होना जरूरी है।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि किसानों को आधुनिक तरीके से वैज्ञानिकों की सलाह पर खेती करनी चाहिए। नियमित रूप से मिट्टी की जांच कराएं। एपीडा के अधिकारी उमेश कुमार और मेरठ से आए रितेश शर्मा ने किसानों को नए-नए तरीके से खेती और निर्यात के विषय में जानकारी दी। भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि जिले के किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। जिस कारण उन्हें अपने कृषि उत्पाद का आदान-प्रदान सही और समय से नहीं हो पाता हैं। जिले में किसानों को सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
दूसरे सत्र में सरदार वल्लभ भाई पटेल विश्वविद्यालय मेरठ के कीट विभाग के डॉ. गजे सिंह, वैज्ञानिक गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ डॉ. प्रियंका सिंह ने किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले कृषि उत्पाद के साथ-साथ उपज में बढ़ोत्तरी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के प्रयोग से खेती के साथ-साथ कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में भी काफी गिरावट आ रही है। सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर बजाज शुगर मिल डॉ. केपी सिंह ने कहा कि गुड की गुणवत्ता बढ़ाने को मिट्टी की जांच कराई जानी चाहिए।
पूर्व विधायक उमेश मलिक, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान, सुभाष चौधरी, प्राचार्या प्रेरणा मित्तल, श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें