बुढ़ाना। चीनी मिल भैसाना के अधिकारियों ने दभेड़ी, बसी खुर्द व अलीपुर अटेरना में खेतों में जाकर गन्ने की खड़ी फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को गन्ने में लगने वाली बीमारी टॉप बोरर की तीसरी पीढ़ी से बचाव की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों से संवाद में बताया कि वर्तमान समय में गन्ने की फसल में लगने वाली बीमारी माइट व पोक्का बोइंग के लक्षण दिखाई दे रहे है। उन्होंने किसानों को इन बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक से वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। किसानों को बताया कि गन्ने की फसल में टॉप बोरर की तीसरी पीढ़ी के आने की संभावना है। किसानों को रोग नियंत्रण व दवाई की जानकारी दी। इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी ललित तोमर, कमल मलिक व अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।