फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुफ्त की जाए किसानों के नलकूप की बिजली

Fri, 22 Sep 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन दिया। किसान हित में चार सूत्री मांग को लेकर सीएम योगी के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों के नलकूपों की बिजली फ्री किए जाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अशोक पुंडीर ने कहा कि आगामी पेराई सत्र को समय से आरंभ कर गन्ना का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। पर्ची पर मूल्य अंकन कर घोषित किया जाए। किसानों की गन्ना मिल पर बकाया धनराशि को ब्याज सहित दिलाया जाए। निराश्रित पशुओं की समस्या का उचित व स्थायी समाधान हो। दूसरे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि एनएच 709 पर चल रहे कार्य की वजह से नाला पूर्ण तरीके से बंद हो गया है साथ ही कुछ लोगों ने उस पर अवैध कब्जा भी कर रखा है। जिससे भारी वर्षा होने पर किसानों के खेतों में पानी भर गया था। गांव कछोली के कसियारा मार्ग बारिश के कारण खराब हो गई थी। इसके अलावा गांव बाननगर में एनएच 709 की ओर से कट व सर्विस रोड पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर राजकुमार सिंह, सुशील पुंडीर, सुधीर सिंह, सुखवीर सिंह, अनूप सिंह, राम कुंवर सिंह, अरविंद त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें