बुढ़ाना। शुक्रवार रात जौला गांव में दुकान के सामने खड़े ट्रैक्टर को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। किसान की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद किया जाएगा। कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला में ग्रामीण बैंक के पास इसरार की दुकान के सामने गांव जौला निवासी किसान साकिब का महिंद्रा ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। ट्रैक्टर ठीक होने के लिए आया था। देर रात के समय चोर ट्रैक्टर को चुरा कर ले गए। घटना की तहरीर ट्रैक्टर मालिक साकिब ने पुलिस को दी है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किसान की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घटना स्थल के पास मुख्य सड़क के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही ट्रैक्टर को बरामद कर लिया जाएगा।