भाकियू की सदस्यता ग्रहण करने पर ठा. वेदपाल सिंह को सम्मानित करते कार्यकर्ता
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों ने ली भाकियू की सदस्यता
मुजफ्फरनगर, छपार। गांव बरला में हुई भाकियू की बैठक में क्षेत्र के कई किसानों ने भाकियू की सदस्यता ली।
मंडल महासचिव नवीन राठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला महासचिव हरिओम त्यागी ने रणवीर, फरमान, मनोज त्यागी, शुभम पाल, सुशील, बादल कश्यप, सूरज कश्यप, रियांशु गुर्जर, सलमान, तुषार, नाजिम व रिहान आदि को टोपी पहनाकर भाकियू की सदस्यता ग्रहण कराई। आजम, राशिद, शरीफ, दिलशाद अब्बासी, हकीम सलमान, सुशील त्यागी व आशु आदि मौजूद रहे।