फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने भरी हुंकार

Tue, 27 Feb 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला में लगाकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
- भूराहेड़ी से भंगेला तक किया गया विरोध प्रदर्शन, मंसूरपुर में रही जाम की स्थिति
विज्ञापन


फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू के बैनर तले किसानों ने दिल्ली-दून हाईवे पर भूराहेड़ी से भंगेला तक ट्रैक्टर खड़े कर दिए। एमएसपी पर गारंटी कानून की मांग रखी गई। इस दौरान कई जगह जाम लग गया। वाहन रेंगते हुए निकले। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हक नहीं मिला तो किसान आंदोलन के लिए तैयार हैं। पूरे देश का किसान एक है।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे से किसानों ने तय किए गए स्थानों पर ट्रैक्टर खड़े करने शुरू कर दिए थे। दिल्ली की तरफ मुंह कर ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाईवे की एक साइड में ट्रैक्टर खड़े किए गए थे, जबकि दूसरी साइड से वाहन चलते रहे। दोपहर के समय भूराहेड़ी, छपार, रामपुर तिराहा, बेगराजपुर और मंसूरपुर में जाम की स्थिति बन गई। मंसूरपुर से नरा जड़ौदा तक वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए। हाईवे के कटों से यात्री वाहन निकालने के चक्कर में जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत रामपुर तिराहा से होते हुए पहले भूराहेड़ी पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ छपार, रामपुर तिराहा, बेगराजपुर समेत अन्य स्थानों पर पहुंचकर किसानों का हौंसला बढ़ाया। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि शाम तीन बजे के बाद किसानों के हाईवे से लौटने का सिलसिला शुरू हो गया था। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने पुलिसकर्मियों के साथ वाहनों को निकलवाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें