गांव ककरौली में गेहूं क्रय केंद्र पर किसान से गेहूं खरीदते अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : KHATAULI
ककरौली। किसान सहकारी समिति ककरौली पर गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के गेहूं की खरीदारी का शुभारंभ हुआ। केंद्र का शुभारंभ सचिव धीर सिंह ने किया। केंद्र पर प्रथम किसान खलील अहमद ने 13 क्विंटल गेहूं की तौल कराई। प्रधान प्रकाशवीर बाबूजी, कृष्णपाल, चौधरी रविंद्र, मौलाना शालीम, इमरान, इश्ताकर, शकील, गुड्डू आदि किसान उपस्थित रहे।