फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चकबंदी में धांधली के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव पुरबालियान में चकबंदी प्रक्रिया के विराेध में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता हो रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव में चल रही चकबंदी के दौरान कानूनगो और लेखपाल दबंग व्यक्तियों से मिलकर किसानों के असली खेत कहीं और शिफ्ट कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों ओर से उनसे रिश्वत की मांग भी की गई। लेकिन गरीब किसान होने के कारण वे पैसा देने में असमर्थ हैं। पैसे न देने पर कानूनगो उनके साथ द्वेषपूर्ण व्यवहार कर रहा है और जबरदस्ती दूसरे स्थान पर खेत दर्शाने का प्रयास कर रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों को आश्वासन दिया कि जांच कराई जाएगी। किसी भी किसान के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। देवेन्द्र चौहान, चेतन देव, उज्जवल पंडित, वेदपाल, मीनू, ममता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें