फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने टिकौला, खतौली और मंसूरपुर मिल में गन्ना सप्लाई का दिया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति मोरना के तत्वावधान में सामान्य निकाय की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। सहकारी गन्ना विकास समिति मोरना के तत्वावधान में सामान्य निकाय की बैठक में कई गांव के किसानों ने टिकौला, खतौली और मंसूरपुर चीनी मिलों पर गन्ना सप्लाई करने के प्रस्ताव दिए। मोरना मिल के सीसीओ अंकित चौधरी ने बताया कि अभी तक अन्य मिलों पर गन्ना सप्लाई करने के लिए क्रय केंद्र की मांग करते हुए 16 लाख क्विंटल के प्रस्ताव आए हैं। जो भी गांव क्रय केद्र की मांग करेगा, उस गांव के किसानों का गन्ना सप्लाई सट्टा अन्य मिलों को भेजा जाएगा। मोरना मिल की 7.30 किलोमीटर की परिधि में आने वाले किसी भी गांव को जिले के अन्य मिलों का क्रय केंद्र उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
जीएसएस एकेडमी यूसुफपुर में हुई बैठक में संघ डायरेक्टर देवेंद्र सिंह ने कहा कि मोरना मिल की क्षमता पेराई गन्ना क्षेत्रफल के हिसाब से बहुत कम है। किसान एकमत होकर अपना प्रस्ताव सहकारी गन्ना विकास समिति मोरना को दें, ताकि समय रहते गन्ना क्रय केंद्र की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएं। प्रबंध कमेटी सदस्य जेपी दिवाकर ने कहा कि मोरना मिल पर ओवरलोड गन्ना सट्टा वितरण टिकौला, खाईखेड़ी, मंसूरपुर, खतौली सहित अन्य मिलों को किसानों की सुविधा के अनुसार दिया जाएगा। सहकारी समिति भोपा पूर्व चेयरमैन जितेंद्र चौधरी ने कहा कि रहकड़ा गांव में पिछले वर्ष मंसूरपुर मिल का सेंटर था। इस बार किसान खतौली मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगवाना चाहते हैं। अलीपुर निवासी उर्फ गुल्लू चौधरी ने बताया कि तिस्सा अलीपुर व खोकनी गांव के किसानों ने टिकौला मिल पर गन्ना सप्लाई देने के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन सचिव सुभाष यादव और अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन सुदेश लाला ने की। इस मौके पर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास डायरेक्टर, सर्वेंद्र राठी, डायरेक्टर संजीव, पूर्व प्रधान बुधराम, रोशेनदर प्रधान, संजय प्रधान ने समस्याओं के निदान करने की मांग की। टिकौला मिल के जीएम शाहिद अंसार ने किसानों की मांग अनुसार सट्टा पर्ची वितरण की सुविधा देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान खतौली केन जीएम प्रवेंद्र राठी, जोन इंचार्ज सुनील चौधरी मंसूरपुर, खाईखेड़ी जीएम पवन जेनर, देवबंद केन जीएम अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें