फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: रतनपुरी में भारतीय किसान मजदूर संगठन की पंचायत, पूरण बोले- किसानों की समस्याओं का हो समाधान

Sat, 21 Jan 2023 06:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि निराश्रित पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। अभी तक भी कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। रतनपुरी क्षेत्र से बह रही काली नदी के प्रदूषित पानी से भी क्षेत्र के लोगों को मुक्ति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
भारतीय किसान मजदूर संगठन की पंचायत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी के मनसा देवी मंदिर परिसर में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए किसान मजदूर संगठन की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में काली नदी की सफाई, निराश्रित पशुओं का समाधान, एवं गन्ने का भाव जल्द घोषित किए जाने सहित अन्य समस्याओं और बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि निराश्रित पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। अभी तक भी कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। रतनपुरी क्षेत्र से बह रही काली नदी के प्रदूषित पानी से भी क्षेत्र के लोगों को मुक्ति मिलनी चाहिए। अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। सरकार जल्द से जल्द गन्ना मूल्य घोषित करें।

कार्यक्रम के अंत में किसानों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम खतौली को सौंपा। पंचायत की अध्यक्षता ओमीलाल आर्य और संचालन अनु मलिक ने किया। पंचायत में ललित राणा, देवराज पुंडीर, कालूराम तोमर, महेश तोमर, कृष्णपाल सिंह, राजपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पंचायत के संयोजक किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सोम, विक्रम सोम, सोमपाल सिंह, रिछपाल सिंह, हरिओम सोम, बिजेंद्र सिंह, मोनू सोम आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें