फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से किसानों को जगी न्याय की उम्मीद : टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से किसानों को जगी न्याय की उम्मीद : टिकैत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से किसानों को न्याय की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई थी। किसान पहले ही दिन से इस प्रकरण में न्याय मांग रहे हैं। प्रदेश सरकार को पीड़ित किसानों की सुरक्षा, मुआवजा और न्याय देने का कार्य करना होगा। बेगुनाह किसानों को जेल से बाहर निकलवाया जाना चाहिए और सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। किसानों से जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा किया जाए। केंद्रीय मंत्री को तुरंत ही पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें