फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसानों को दिलाई भाकियू अराजनैतिक की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। भाकियू अराजनैतिक की गांव भैसरहेड़ी में आयोजित बैठक में किसानों ने सदस्यता ग्रहण की। पूर्व प्रधान फरमान को ब्लॉक उपाध्यक्ष और अय्यूब को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव भेसरहेड़ी में अय्यूब के आवास पर भाकियू अराजनैतिक की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों के गन्ने का भाव तय नहीं कर पाई। जबकि सीजन आधा जा चुका है। आवारा पशुओं ने पहले बर्बाद कर दी है जिससे किसान को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। खाद ओर दवाइयों के भाव आसमान छू रहे हैं।
भूरा को युवा ग्राम अध्यक्ष ओर पूर्व प्रधान फरमान को ब्लॉक उपाध्यक्ष व अवनीश उर्फ पाल्ला गुर्जर को पुरकाजी ब्लाक प्रभारी नियुक्त किया। मंडल महासचिव विपिन त्यागी, मयंक त्यागी युवा ब्लाक अध्यक्ष, रविकांत, सतीश भारद्वाज, राजपाल सिंह, कमल त्यागी, अमित त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें