फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में अपनी समस्याओं को दूर करा लें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना। गन्ना समिति पर 25 सितंबर तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। गन्ना परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने बताया कि मेले में किसान अपनी समस्याओं को दूर करा लें। मेले में पर्ची कैलेंडर में त्रुटि ठीक करने के लिए 351 शिकायतें प्राप्त र्हुइं। जिसमें 254 का मौके पर ही निस्तारण किया। 97 में जांच और कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गन्ना परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उपज बढ़ोतरी 30 सितंबर तक और नया सदस्य घोषणा पत्र भी 30 सितंबर तक ही भरा जाएगा। सभी कृषकों से आह्वान किया कि यदि रकबे में कोई समस्या हैं, तो संबंधित पर्यवेक्षक को शिकायती पत्र देकर निस्तारण कर ले। अन्यथा पेराई सत्र के दौरान किसी भी प्रकार का कोई संशोधन नहीं होगा। यदि घोषणापत्र नहीं भरा तो सट्टा नहीं चलेगा। सहकारी गन्ना समिति रोहाना कला में करीब 27 हजार किसान है। किसानों की समस्याएं दूर की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें