फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं का थाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं का थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

छपार। मारपीट के एक मामले में दोनों ओर से दो युवकों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। इस पर भाकियू तोमर के कार्यकर्ता बिफर पड़े।
कस्बे में शुक्रवार शाम को जितेंद्र की छह वर्षीय पुत्री प्रीत अपने घर से घेर में जा रही थी। रास्ते में जाहिद आदि के बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने किसी बात पर बच्ची की पिटाई कर दी। उसने अपने परिजनों को बताया तो वे बच्चों के घर शिकायत करने गए। जिस पर उनमें भी मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाहिद व जितेंद्र को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर भाकियू तोमर के युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंचकर पुलिस का घेराव कर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि जितेंद्र की पुत्री की ही पिटाई हुई और उसका ही चालान कर दिया। पहले पुलिस उन्हे़ं लाकडाउन का हवाला देकर भगाने का प्रयास किया, किंतु बाद में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर शांत किया। जितेशपाल, अखिलेश त्यागी, गुड्डू पाल, मनोज कुमार, बिटटू व तेजपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें