ककरौली के गांव खोकनी में बारिश व तेज हवा से नीचे गिरी गेंहूं की फसल।
- फोटो : KHATAULI
बारिश से किसानों ने जताई चिंता
खतौली/ककरौली। किसान राजेश, मेहताब, सादिक, गुलशेर, दीपचंद, महकार सैनी आदि किसानों का कहना है कि गेहूं व सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे पैदावार भी कम हो सकती है। उधर, ककरौली, बेहड़ा सादात, चौरावाला, खाईखेड़ा, खुजेड़ा, टंढेड़ा, गंगदासपुर, खोकनी, तेवड़ा, दौलतपुर आदि दर्जनों गांव में तेज बारिश और हवा चलने से फसलों को नुकसान पहुंचने के कारण किसान चिंतित हो गए हैं। सुरेश पहलवान, धर्मेंद्र, बोबी, पवन, मोहम्मद यूसुफ, चौधरी रणबीर, अशोक कुमार, अमित चौधरी, महावीर, मोहम्मद इस्लाम, राजकुमार, अखिलेश चौधरी आदि किसानों ने फसलों के नुकसान को लेकर चिंता जताई है।