फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - नदी पार के किसानों ने रोका एटूजेड प्लांट का रास्ता

Sat, 16 Sep 2023 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुल निर्माण और सड़क का चौड़ीकरण अधर में अटका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। काली नदी पर पुल और खांजापुर के मुख्य मार्ग तक जाने वाली सड़क किसानों के विरोध के चलते नहीं बन पा रही है। किसान चौड़ीकरण में जाने वाली जमीन का मुआवजा मांग रहे हैं। शुक्रवार को प्रशासन और किसानों के बीच बात नहीं बन पाई।
एटूजेड प्लांट पर एकत्र कूड़े के निस्तारण को लेकर नदी पर पुल और मुख्य मार्ग पर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पास हुआ था। जिला प्रशासन ने काली नदी पर पुल बनाकर सड़क का चौड़ीकरण करने के प्रस्ताव को शासन को भेजा था। नगर पालिका के पास पैसा आ चुका है। पुल का कार्य राज्य सेतु निगम और सड़क का पालिका को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण में सूजड़, मंधेडा और खांजापुर के 32 किसानों की जमीन आ रही है। जमीन तो ज्यादा नहीं आ रही, लेकिन किसान फ्री में जमीन देने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को एसडीएम सदर परमानंद झा, ईओ हेमराज और किसानों की वार्ता होनी थी। यह वार्ता किसी कारण से नहीं हो पाई। अब शनिवार को दोनों पक्षों में वार्ता होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें