जानसठ के गांव मीरापुर दलपत में मृतक किसान प्रवेश की शोकसभा में मौजूद राकेश टिकैत।
- फोटो : KHATAULI
किसान के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी हो : टिकैत
मुजफ्फरनगर, जानसठ। गांव मीरापुर दलपत में नलकूप पर खेतों में पानी चलाने गए किसान प्रवेश पुत्र रामे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। गांव में सोमवार को सभा का आयोजन किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सभा में पहुंचे। टिकैत ने किसान की हत्या को लेकर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द किसान प्रवेश की हत्या में जो नामजद आरोपी हैं, उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस मौके पर अशोक घटायान, चौधरी उधम सिंह , चंचल चौधरी, खालिद गुर्जर, जोगिंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।