फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में ठंड से किसान की मौत, परिवार में कोहराम मचा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में ककरौली के गांव खाईखेड़ा के मृतक किसान सुभाष का फाइल फोटो। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ठंड से किसान की मौत
विज्ञापन

ककरौली (मुजफ्फरनगर)। खेत में किसान की ठंड से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
ककरौली क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी किसान सुभाष (45) पुत्र समय सिंह उर्फ समा शनिवार को खेत में काम कर रहा था। ठंड अधिक होने की वजह से अचानक किसान की सेहत बिगड़ गई। किसान की खेत में ही मौत हो गई। पड़ोस में खेतों में काम करने वाले लोगों ने किसान सुभाष की मौत की सूचना की उनके परिजनों को दी। किसान की मौत से उनकी पत्नी शशि व छह पुत्र पुत्रियों में विकास, निर्मला, आरती, नेहा, प्रियंका व वासु का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक किसान खेतीबाड़ी कर अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा था। मृतक किसान ने अपने एक पुत्र की शादी भी कर रखी है। गांव के महेश, कमल सिंह, सचिन, अनुज, किरणपाल, अजीत सिंह, पूर्व प्रधान रविंद्र बेनीवाल व ज्ञान सिंह ने जानसठ एसडीएम से मृतक किसान के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें