फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सर्पदंश से किसान की मौत, शव को घर के सामने खेत में दफनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पिता के साथ घर में खाना बना रहे किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों के परामर्श के बाद मृत किसान के शव को घर के सामने उसी की जमीन में जेसीबी से गहरा गड्ढा खुदवाकर दफन कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर में संजय (40) पुत्र रणवीर का मकान गांव के बाहर है। घर के सामने ही उसकी चार बीघा जमीन है। संजय अपने पिता रणवीर के साथ रहता था। सुबह करीब साढ़े सात बजे पिता-पुत्र खाना बना रहे थे। इसी दौरान संजय के पैर में सांप ने काट लिया। सर्पदंश से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गांव में गम का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सर्पदंश से मरने वाले को या तो पानी में बहाया जाता है या दफना दिया जाता है। ऐसे में परिजनों ने उसकी जमीन में ही जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर शव को चारपाई और कपड़ों सहित दफन करवा दिया। घटना से मृतक के परिवार में शाेक है। इसी दौरान ठाकुर कान सिंह, इसम सिंह, प्रवीण कुमार, दुष्यंत सिंह, रणवीर, पाल्ला सिंह, धर्मपाल, शमशाद, संजू व भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें