फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमानी ने गाया हर-हर शंभू तो प्रशंसक खुश और उलमा खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोहम्मदपुर माफी गांव की रहने वाली है यू-ट्यूब कलाकार फरमानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर शंभू गाना गाकर अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड करने वाली गायिका फरमानी नाज की प्रशंसक सराहना कर रहे हैं। शनिवार तक 27 हजार लोगों ने गाना पंसद किया है, जबकि सवा चार लाख लोग इसे देख चुके हैं। उधर, उलमा फरमानी के शिव भजन गाने को लेकर खफा है।
मोहम्मदपुर माफी गांव से इंडियन आइडियल के मंच तक फरमानी अपनी पहचान बना चुकी है। हर बार वह प्रशंसकों के सामने नए अंदाज में प्रस्तुति देती है। 24 जुलाई को कांवड़ यात्रा के दौरान फरमानी ने कलाकार परविंदर सिंह के साथ मिलकर हर हर शंभू गाना गाकर अपने यू-टयूब चैनल पर अपलोड किया था। इसके बाद से प्रशंसक लगातार फरमानी की आवाज की प्रशंसा कर रहे हैं। प्रशंसकों ने जो कमेंट किए हैं, उनमें खूब तारीफ मिल रही है। प्रशंसकों ने यह भी कहा कि एक मुस्लिम होने के बावजूद बेहद सुंदर तरीके से भजन प्रस्तुत किया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान फरमानी अपनी टीम के साथ हरिद्वार में देखी गई। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए कई वीडियो और भजन भी जारी किए हैं। उधर, कुछ उलमा और मुस्लिम समाज के कुछ लोग फरमानी नाज के भजन गाने से खुश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे धर्म की शिनाख्त वाले कार्यों से करें परहेज
देवबंद। फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने गायिका फरमानी नाज का नाम लिए बगैर कहा कि किसी दूसरे धर्म की शिनाख्त वाले कार्यों से मुसलमानों को परहेज करना चाहिए। क्योंकि इस्लाम मजहब में इस तरह के क्रियाकलापों की सख्ती के साथ मनाही है। कहा कि मुसलमानों को अन्य धर्मों के लोगों की तरह अपने धर्म की शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए और गैर इस्लामी कामों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें