खतौली। विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में फ्रेशर तथा फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा. कविता वर्मा ने किया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में लोकगीत, लोक नृत्य, नाटक आदि प्रस्तुत किए। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कनिका मिस फ्रेशर चुनी गईं। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा खुशबू मिस फेयरवेल रहीं। उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्रवक्ता मौजूद रहे। डा. सारिका शर्मा, रश्मि गौतम, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी साधना सोम, मीनाक्षी पुंडीर, रूपा कश्यप और प्रेरणा शर्मा आदि का सहयोग रहा। संवाद