फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लकड़संधा में मनोज (35) सोमवार देर रात एक युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने नील गाय की टक्कर से मौत होना बताया, जबकि परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग पर जाम लगाया। पुलिस को तहरीर भी दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव लकड़संधा निवासी मनोज (35) कुमार सोमवार रात बाइक लेकर किसी काम से घर से गया था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। रात में वह गांव से कुछ दूर पहले सड़क पर मृत हालत में मिला। सूचना पाकर पुलिस ने शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शिनाख्त कराकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो वह भी पहुंच गए। बताया गया कि मंगलवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और शाम के समय परिजन शव को लेकर गांव में पहुंचे। वहां पर मृतक मनोज के परिजनों के अलावा ससुराल वाले तथा रिश्तेदार मौजूद थेे। उन्होंने मनोज की मौत हादसे में न होकर उसकी हत्या करने की आशंका जताई और शव मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग पर गांव के बाहर जाम लगा दिया।
यह जानकारी पाकर शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव निवासी तीन युवकों पर मनोज की हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को एक तहरीर भी दी। ोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि युवक की मौत नील गाय की टक्कर से हुई है, ऐसा परिजनों ने लिखकर दिया था। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शाम के समय परिजनों ने जाम लगाया और गांव के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें