फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की मौत से शोक मे डूबा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर शामली जनपद में बिटावदा गांव के दो ग्रामीणों की मौत सेे मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव बिटावदा निवासी अशोक (40) पुत्र मा. विजयपाल व उसका पड़ोसी जितेंद्र (35) पुत्र महिपाल बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से शामली से दवा लेने जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर बाइक सवार दोनों ग्रामीणों की कार के नीचे दबने से दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन व पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंच गए। अशोक अपने पिता का इकलौता बेटा था। अशोक एक बेटे का पिता है। उसके बेटे सर्वेश की शादी हो चुकी है। जितेंद्र भी अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी 6 बहनें है। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। जितेंद्र की शादी 4-5 वर्ष पहले हुई थी। वह दो वर्षीय बेटे का पिता था। दोनों मृतक अपने परिवार में इकलौते होने के कारण दोनों परिवारों के घर का चिराग बुझ गया। दोनों परिवारों पर गम का पहाड़ टूटा है। घटना से पूरा मोहल्ला शोक में डूबा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें