फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सतपाल उर्फ सत्तू की अस्थि ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चंडीगढ़ के राम दरबार निवासी बदमाश रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी रहे सतपाल उर्फ सत्तू की अस्थि लेकर परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। आरोपी बदमाश ने आठ दिन पहले तितावी निवासी किशोरी को नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपहरण कर ले गया था। आरोपी ने किशोरी के पिता को बहाने से भेज दिया था। अपहरण कर ले जाने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। उसने किशोरी को यमुना नगर से रोडवेज बस में बैठा कर भेज दिया था। पुलिस ने चार दिन पहले उसे बामनहेड़ी के जंगल में कार में जाते हुए घेर लिया था। मुठभेेड़ में वह मारा गया था। उसके परिजन अधिकारियों के समझाने पर आए थे और उन्होंने शव का अंतिम संस्कार किया था। बताया कि परिजन उसकी अस्थि लेकर चले गए हैं। मुठभेड़ की रिपोर्ट के विवेचक एसएन ढिल्लो ने बताया कि परिजन अस्थि ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें