फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बेटी और दामाद की मौत से शोक में डूबा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद और बागपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन

पहले पति की मौत के बाद मीनाक्षी को मिली थी सीआरपीएफ में नौकरी
बहन के देवर बागपत निवासी राजेश के किया था प्रेम विवाह

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव शाहडब्बर निवासी जयवीर की बेटी मीनाक्षी और दामाद बागपत निवासी राजेश की मौत से परिवार शोक में डूबा है। पहले पति की मौत के बाद मीनाक्षी को उसके स्थान पर सीआरपीएफ में नौकरी मिली थी। इसके बाद उसने अपनी बहन के देवर से प्रेम विवाह किया था।
शाहडब्बर निवासी जयवीर सेना में कार्यरत है। उसकी बेटी मीनाक्षी सीआरपीएफ में तैनात थी। परिजनों के मुताबिक मीनाक्षी का पहला पति सीआरपीएफ में था। किन्ही कारण से उसकी मौत हो गई थी। मीनाक्षी को अपने पति के स्थान पर नौकरी मिल गई थी। पति की मौत के बाद मीनाक्षी ने अपनी बहन के देवर यूपी पुलिस के सिपाही राजेश के साथ प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गाजियाबाद के आकाश विहार कॉलोनी में फ्लैट में रहते थे। मीनाक्षी मेरठ में और उसका पति राजेश रामपुर में तैनात था। शनिवार को दोनों छुट्टी पर थे। शनिवार को दोनों के शव पुलिस को फ्लैट में मिले थे। बेटी और दामाद की मौत की सूचना से परिवार शोक में डूब गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें