फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: एक परिवार एक पहचान को बनेगी फैमिली आईडी

Mon, 20 Feb 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पेंशनरों के बनेगें राशन कार्ड, अपात्र होंगे बाहर
विज्ञापन

- तहसील एवं ब्लाक स्तरीय कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जनपद में एक परिवार एक पहचान योजना के अंतर्गत तहसील एवं ब्लाक स्तरीय कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। एडीएम वित्त अरविंद मिश्रा ने कहा कि एक परिवार एक पहचान को फैमिली आईडी बनेगी।
जिला पंचायत सभागार में एडीएम वित्त अरविन्द कुमार मिश्र और मास्टर ट्रेनर ई-डिस्ट्रक्टि मैनेजर प्रिंस जैन ने प्रशिक्षण दिया। प्रदेश में निवासरत परिवारों के लिए एक परिवार एक पहचान योजना की शुरुआत की गई है। करीब 3.51 करोड़ परिवार व 14.92 करोड़ व्यक्ति राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

इन परिवारों की राशन कार्ड संख्या ही फैमिली आईडी होगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में आच्छादित न होने वाले ऐसे परिवार जिनके राशन कार्ड नही बने है, उन्हें फैमिली आईडी पोर्टल के माध्यम से फैमिली आईडी नंबर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फैमिली आईडी नंबर के जरिए लाभ दिलाया जा सकें।
विज्ञापन

एडीएम अरविंद मिश्रा ने कहा कि फैमिली आईडी पंजीयन के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। परिवार के पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है तो फैमिली आईडी पोर्टल पर आवेदन द्वारा मोबाइल नंबर व आधार संख्या दर्ज करने पर मैसेज प्रदर्शित होगा कि आप के परिवार की फैमिली आईडी उपलब्ध नहीं है ओटीपी डालने के बाद सदस्य का नाम जन्मतिथि वर्ष लिंग व पिता के संरक्षक का नाम खुद प्रदर्शित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें