पहले दिन चंग धमाल में केसर चंदन की होली खेली गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्री गणपति धाम मंदिर में खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव एक से चार मार्च तक चलेगा। पहले दिन शाम के समय केसर चंदन होली का आयोजन हुआ। तीन मार्च को निशान यात्रा निकाली जाएगी।
मंदिर परिसर में समिति के भीम सेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी, कैलाशचंद ज्ञानी ने बताया कि पहले दिन केसर चंदन की होली खेली गई। दो मार्च को शाम छह बजे मेहंदी उत्सव मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। तीन मार्च को सुबह बजे निशान यात्रा निकाली जाएगी। शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी, टाउन हाल रोड, मदन स्वीट्स, भोपा पुल, गोशाला रोड, पीठ बाजार, बिंदल बाजार होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न होगी।
शाम को बाबा का जागरण होगा। बजरस अनुरागी साध्वी पूर्णिमा, भजन गायक नरेंद्र कौशिक, मयंक धीमान बाबा को रिझाएंगे। चार मार्च को शाम सात बजे बधाई उत्सव होगा इसके बाद भंडारा होगा। इस मौके पर सोमप्रकाश कुच्छल, अमरीश सिंघल, बिजेंद्र कुमार, विकास अग्रवाल, रजत राठी, नीरज गोयल, शशांक गुप्ता, अमित गोयल आदि रहे।