फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान के नकली रक्षक छीन लेंगे मस्जिद और ईदगाह : मसूद

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। सहारनपुर के कांग्रेस सांसद और मीरापुर विधानसभा के प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं, भाजपा की विचारधारा से है। वक्फ संशोधन विधेयक के माध्यम से मुस्लिमों की मस्जिदें तक छीन ली जाएगी। दरगाह, कब्रिस्तान और ईदगाह नहीं बचेंगे। नकली संविधान के रक्षकों से बचकर रहना। भाजपा सरकार में किसान बर्बादी की कगार पर है। संविधान सही होगा तो हम होंगे और संविधान की रक्षा सिर्फ राहुल गांधी ही कर सकते हैं।
विज्ञापन

कस्बा स्थित मंडप में उपचुनाव के लिए आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मसूद ने कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है, इस देश में लोकतांत्रिक क्रियाओं का पालन होना चाहिए। भाजपा सरकार में लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की नीति है। सरकार में जो लोग नफरत फैलाकर सियासत करने की राजनीति कर रहे हैं, वह लोग यह काम बंद कर दें।
गोकशी के नाम पर नफरत फैलाकर मॉब लिचिंग कर लोगों को मारने का जो सिलसिला देश के शुरू हुआ है, उस में फरीदाबाद में आर्यन मिश्रा को गोकशी के शक में गोली मार दी गई थी। देश के अंदर जंगलराज की शुरूआत कर दी गई है। जब तक पूरे देश में एकता का माहौल नहीं होगा तब तक संविधान बचने वाला नहीं है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा और संचालन नावेद खान ने किया। इस मौके पर सतीश सहरावत, गुफरान काजमी, मुदस्सिर जम़ा, नानू मिया, सैय्यद मुनीर, मुकेश शर्मा, कीर्तिभूषण शर्मा, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें