फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: परिचालकों की भर्ती की फर्जी लिस्ट वेबसाइट पर की अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शातिर अपराधियों ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्यालय की वेबसाइट पर अपलोड पत्र में छेड़छाड़ की है। इस पत्र के माध्यम से अपराधियों ने आउटसोर्सिंग के आधार पर परिचालक की भर्ती के लिए फर्जी आदेश वाली सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इतना ही नहीं परिवहन निगम के सहारनपुर रेंज के क्षेत्रीय प्रबंधक के हस्ताक्षर क्राॅप करके तीस अभ्यर्थियों की फर्जी लिस्ट भी बना कर उन्हें डिपो आवंटित कर दिए।
विज्ञापन


परिवहन निगम में परिचालकों की कमी चल रही है। निगम ने परिचालकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की हुई है। ऐसे में परिचालकों की भर्ती के लिए अपराधियों ने फर्जी लिस्ट वेबसाइट पर डाल दी है, जिसमें तीस परिचालकों के नाम लिखे गए है।

यह लिस्ट सामने आने पर परिवहन निगम में अफरा तफरी है क्योंकि लिस्ट पर परिवहन निगम के सहारनपुर रेंज के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह के हस्ताक्षर क्राॅप कर अभ्यर्थियों को डिपो भी आवंटित किए गए है। यह पता चलने पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी डिपो के लिए पत्र जारी कर दिया है कि लिस्ट के मुताबिक किसी भी व्यक्ति को कार्य पर न लिया जाए। यदि किसी व्यक्ति को कार्य पर लिया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने फर्जी लिस्ट की पुष्टि कर कहा कि सभी डिपो के अधिकारियों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें