फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोरना - गंगा की आरती के साथ शुरू हुआ आस्था का मेला

Sat, 25 Nov 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
. शुकदेव यज्ञशाला में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज को मेला प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते ऊ
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी और पूजा-अर्चना की, संतों से आशीर्वाद लिया
विज्ञापन

- ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बताया जीवनदायिनी मां गंगा का महत्व
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। शुकतीर्थ में मां गंगा की महाआरती के साथ आस्था का मेला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी और पूजा-अर्चना की। संतों से आशीर्वाद लिया और गंगा में स्नान किया। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति के प्राण हैं। लोगों के लिए मां भागीरथी जीवनदायिनी है। युगों-युगों से मां गंगा की पावन अविरल धारा यहां जीवनधारा बनी हुई है।
जिला पंचायत के तत्वावधान में कार्तिक गंगा-स्नान मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व शुकदेव आश्रम स्थित सप्तऋषि भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। यज्ञशाला में पूर्ण आहुति प्रदान कर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज को माला, पटका पहनाकर मेला प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना कर पतित पावनी मां गंगा की महाआरती की गई। मेला कोतवाली मुख्य द्वार पर विधिवत रूप से फीता काटकर कबूतर उड़ाकर मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पवन गोयल, सीएमओ महावीर सिंह फौजदार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, मंडल अध्यक्ष सतनाम बंजारा, वीरपाल सहरावत, अनिल राठी, अभिषेक गुर्जर, अमित राठी, अमित रावल, सचिन करानिया, विपिन त्यागी, रिहान अली, शौकीन पाल, बिल्लू पीनना, अरुण त्यागी, तरुण पाल, अंकुर काकरान रामकुमार शर्मा, रविंद्र चौधरी, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

कबड्डी में ककराला, रहमतपुर और मांडी का दमखम
शुकतीर्थ मेलें मे आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पहले मुकाबले में ककराला बी ने वाजिदपुर टीम को 29-19 से, ककराला ए ने कसौली को 33-16 से, मांडी ने मुजफ्फरनगर स्टेडियम को 27-15 से, रहमतपुर ने बसेड़ा गुरुकुल को 36-34 से, रहमतपुर ने चांदपुर को 24-4 से हराया। गांव रहमतपुर, ककराला ए, मांडी, ककराला बी, टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। ककराला बी व रहमतपुर, मांडी और ककराला ए के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। अंकित बालियान, आकाश, रवि राणा, पिंटू मलिक, अंकित आर्य, गौरव और संदीप ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई।

हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा शुकतीर्थ
शुकतीर्थ पहुंचकर श्रद्धालु हर-हर गंगे के जयकारों के साथ गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं का मेले में आना जारी है। भैंसा-बुग्गी, बैलगाड़ी व ट्रेक्टर-ट्राॅली लेकर विभिन्न जगहों से श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं। मंदिरों में घंटियां बजाकर घरों में सुख-शांति, धन-धान्य, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
शुकदेव आश्रम में कथा करा रहे दिल्ली एवं फरीदाबाद के श्रद्धालु अंकुश नागपाल, दिलबाग मलिक, अशोक सेठी, किशन मल्होत्रा, सुनीता, गरिमा ने दान किया। मन्नत का धागा बांधा। गंगा घाट स्थित सेवा समिति रसोई में गुरुकुल आश्रम के विद्यार्थियों ने भोजन से पूर्व ईश्वर से प्रार्थना की व प्रसाद ग्रहण किया।

शुकतीर्थ में पुलिस का पहरा
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में आरआरएफ और अन्य अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है। मेला कोतवाली के अलावा सभी मुख्य मंदिरों, धर्मशालाओं सहित सभी बैरियर्स पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। खोया-पाया केंद्र स्थापित किया गया है। एसडीएम खतौली अपर्णा यादव, एसडीएम जानसठ रामेश्वर सुधाकर, तहसीलदार जानसठ राधेश्याम गौंड, कानूनगो सुनील शर्मा उपस्थित रहे।

मेले में प्रदर्शनी के स्टाॅल लगाए

मेला कोतवाली परिसर में माध्यमिक शिक्षा विभाग, आयुष विभाग होम्योपैथिक शिविर, चिकित्सा शिविर, किसान सेवा केंद्र, पशुपालन विभाग, गन्ना विकास परिषद मोरना, मुजफ्फरनगर, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग एवं कृषि विभाग मुजफ्फरनगर के प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन


धर्मपुरा में बस गया तंबुओं का गांव
मीरापुर। रामराज क्षेत्र के धर्मपुरा जदीद में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेले में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने तंबू लगा लिए हैं तथा मेले में तंबुओं की एक नगरी तैयार हो गई है। मेले में दूर दराज से श्रद्धालु कई दिन पहले पहुंच जाते हैं तथा परिवार के साथ गंगा स्नान मेले का आनंद लेते हैं। गंगा स्नान वाले दिन गंगा में स्नान कर अपने घरों को लौट जाते हैं। धर्मपुरा जदीद में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। यहां पहुंचे गांव मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी श्रद्धालु आशीष चौधरी ने बताया कि वह परिवार सहित मेला स्थल पर पहुंचे हैं। मेला समिति के प्रधान मदनपाल सिंह ने बताया कि व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें