फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग पंचमी पर डल्लू देवता मंदिर में लगा मेला

विज्ञापन
बुढ़ाना रोड स्थित मंदिर में नाग पंचमी पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के शामली रोड पर खांजापुर गांव में स्थित डल्लू देवता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। सुबह से ही यहां मेले का माहौल रहा।
विज्ञापन

नाग पंचमी के दिन प्रतिवर्ष डल्लू देवता मंदिर में पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ लगती है। सुबह से ही मंदिर में डल्लू देवता की पूजा करने वालो की कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद और दूध चढ़ाया। शहर के शामली रोड स्थित मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर मंदिर परिसर से बाहर दुकानें भी लगी थी। झूले वाले भी दिखाई दिए। प्रसाद चढ़ाने पहुंचने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें