एमडी पब्लिक स्कूल में शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान गाजियाबाद के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 207 रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर दवाई दी। मोतियाबिंद के 64 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयन किया।
शिविर का शुभारंभ संस्थान सचिव विजय शंकर, एमजी चैरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एससी गुप्ता ने किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अतुल त्यागी, डॉ पीयूष कुशवाहा, मणिप्रकाश त्यागी, मुनेश कुमार, डॉ अजहर हुसैन आदि ने मरीजों की जांच की। इस दौरान डॉ एससी गुप्ता, विनीत सिंघल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, राजेन्द्र गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, मोनिका गर्ग मौजूद रहीं।