मुजफ्फरनगर। मीरापुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हुई मेरठ डिपो की बस के मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। बस के चालक और परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया हैं।
शनिवार दोपहर में मेरठ डिपो की एक रोडवेज बस यात्रियों को लेकर नजीबाबाद जा रही थी। मीरापुर में सिकरेड़ा के पास अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया था। बस सड़क किनारे बनी खाई में उतर कर पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई थी। मीरापुर पुलिस ने बिजनौर जा रही दूसरी बस में बैठाकर यात्रियों को भेज दिया था। इस मामले में मेरठ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी हैं। बस के चालक व परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया हैं।