फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मतदान की ड्यूटी से गैरहाजिर 86 अधिकारियों और कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खतौली उप चुनाव के मतदान की ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वाले 86 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 21 दिसंबर तक स्पष्टीकरण नहीं देने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों के चार और पांच दिसंबर के वेतन आहरण पर रोक लगाने के साथ-साथ प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की तैयारी है। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) संदीप भागिया ने बताया कि चार दिसंबर को नवीन मंडी स्थल से पाोलिंग पार्टी रवानगी के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 86 अधिकारियों/कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सूची में सबसे अधिक अध्यापक शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से रचना, रूबी देवी, शशि बानवाल, मेघा रानी, अन्नू उज्जवल, सुशीला, अंशू, कविता रानी, इंदुबाला, निर्मला रानी, इरम रानी, सारिका, लवी रानी, दीपा शर्मा, रेणू शर्मा, कविता, सविता, वर्षा रानी, नर्गिस, मीनाक्षी रानी, ममता रानी, अंजू वर्मा, मोनिया, त्रिवेणी देवी, छाया रानी, रितु, प्रीती सिंह, गुंजन मलिक, अनीशूदीन, अनीता रानी, मोनिका भारती, कोमल सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें