ऑनलाइन सेमिनार में योग की महत्ता बताई
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के समय में जहां हर कोई अपने घर पर ही रहने के लिए मजबूर है, ऐसे में सिप एबेकस नई मंडी की शाखा ने बच्चों के साथ ऑनलाइन योग दिवस मनाया। इस वर्ष योग दिवस की थीम योगा एट होम एंड योगा विद फैमली रखी गई है। सेंटर डायरेक्टर रीना अग्रवाल ने बताया कि घर पर रहते हुए लगभग 100 से ज्यादा बच्चों ने अपने माता-पिता एवं परिवार के साथ घर पर ही योगासन किए। ऑनलाइन योगासन करवाए एवं उनका उनके जीवन में महत्व समझाया। साथ ही उनको रोज सवेरे योग करने के लिए प्रेरित भी किया। बच्चों ने फादर्स डे भी मनाया और अपने पिता के लिए अपनी भावनाएं ग्रीटिंग कार्ड वीडियो, कुकिंग रेसिपीज और डांस परफॉर्मेंस आदि के माध्यम से व्यक्त की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी बच्चों और अभिभावकों को कोविड 19 को लेकर जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।