स्वच्छता अभियान के महत्व को समझाया
खतौली। चौधरी हरबंश सिंह कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। स्वयंसेविकाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय देते हुए इस अभियान के तहत विद्यालय परिसर में साफ सफाई की एवं विद्यालय परिसर में लगे पेड़ पौधों को पानी दिया। विद्यालय की प्राचार्या डा. मधु दीक्षित ने स्वच्छता अभियान के महत्व को समझाया। कार्यक्रम अधिकारी संतरेश ने स्वच्छता अभियान पर विचार व्यक्त किए। उन्होंनेे कहा कि बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता की आदत डालनी चाहिए। स्वयं सेविकाओं में शैली, दीपा, दिव्या, ललिता, शिखा तोमर, शिवानी तोमर, निशा खान ने स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए।