फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। बरसात के कारण महंगी हुईं सब्जियों ने आम जनता के घर की रसोई का बजट बिगाड़कर रख दिया है। बारिश से लोकल सब्जियों को नुकसान होने के बाद उत्तराखंड व दिल्ली से आ रहीं आलू-सब्जियों के दाम पिछले एक पखवाड़े में ही करीब 50 फीसदी तक महंगे हुए हैं, जिससे लोगों पर काफी आर्थिक बोझ बढ़ गया है। सब्जी आढ़तियों की मानें तो बारिश के चलते सब्जियों की आवक काफी हद तक प्रभावित हुई है। पिछले दिनों हुई जबरदस्त बारिश ने लोकल सब्जियों को काफी हद तक खराब कर दिया है। वहीं, लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही होटल, रेस्टोरेंट भी खुलने शुरू हो गए हैं, जिससे सब्जियों की खपत लॉकडाउन के मुकाबले दोगुने तक बढ़ गई है। वहीं, लोकल सब्जियां खत्म होने के बाद वर्तमान समय में जो भी सब्जियां बाजार में आ रहीं हैं, उन्हें उत्तराखंड या दिल्ली से सप्लाई कर लाया जा रहा है। इसके चलते सब्जियों पर महंगे ट्रांसपोर्ट का भी बोझ बढ़ गया है, जिसका खामियाजा आखिरकार आम जनता को ही महंगी सब्जियां खरीदकर भुगतना पड़ रहा है।
सब्जियां एक पखवाड़े पूर्व के दाम वर्तमान दाम
- आलू 24 रुपये प्रति किलो 35 रुपये प्रति किलो
- प्याज 20 रुपये प्रति किलो 40 रुपये प्रति किलो
- टमाटर 40 रुपये प्रति किलो 60 रुपये प्रति किलो
- मूली-पालक 20 रुपये प्रति किलो 45 रुपये प्रति किलो
- भिंडी 20 रुपये प्रति किलो 40 रुपये प्रति किलो
- शिमला मिर्च 40 रुपये प्रति किलो 80 रुपये प्रति किलो
- बैंगन 20 रुपये प्रति किलो 40 रुपये प्रति किलो
- हरी मटर 80 रुपये प्रति किलो 160 रुपये प्रति किलो
- बींस-ग्वांर 32 रुपये प्रति किलो 80 रुपये प्रति किलो
- हरा धनिया 80 रुपये प्रति किलो 280 रुपये प्रति किलो
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें