फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: व्यय प्रेक्षक ने मीरापुर चुनाव के लिए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव के लिए व्यय प्रेक्षक के प्रसाद ने व्यय टीम, एफएसटी टीम, एसएसटी टीम, एमसीएमसी टीम के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जिला पंचायत सभागार में उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा की निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराना है। लेखा टीम को निर्देश दिए की प्रत्याशियों का व्यय लेखा रजिस्टर बनाया जाए, जिसमें प्रत्याशियों की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया में किए गए खर्च का लेखा-जोखा रखा जाए। संदिग्ध धनराशि के वितरण या चुनाव में वस्तुओं के अवैध वितरण की सूचना मिलने पर पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। अवैध सामग्री की वीडियोग्राफी कराई जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व गजेंद्र कुमार ने व्यय प्रेक्षक को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। एसपी क्राइम प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें