मुजफ्फरनगर में केंद्र सरकार द्वारा गोल्ड ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया कि समस्त स्वर्णकार समाज एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ है।
स्वर्णकार समाज ने जो तर्क दिए हैं उनके अनुसार इस निर्णय से व्यापारियों का हर कदम एक्साइज के फंदे में होगा। व्यापार चलाना मुश्किल हो जाएगा। व्यापारी एक्साइज विभाग की प्रताड़ना को इससे पहले झेल चुके हैं।
ज्वैलरी बनाने वाले 90 प्रतिशत से ज्यादा कारीगर अनपढ़ एवं अशिक्षित हैं। हिसाब रख पाने में असमर्थ हैं। गोल्ड व्यापार में लाखों कारीगरों की रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
ज्ञापन भेजने वालों में ओमप्रकाश वर्मा, आनंद प्रकाश वर्मा, अशोक वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, रामपाल वर्मा, रामकुमार वर्मा, फेरुसिंह वर्मा, राजिंद्र वर्मा, बिजेंद्र वर्मा, संजीव वर्मा, सोनू वर्मा, सतीश मित्तल, अनिल अरोरा, राजेंद्र, संजय जैन, हारुन अली आदि मौजूद रहे।
उधर, बजट में सर्राफा व्यवसाय पर लगाया गया उत्पादन कर समाप्त करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वित्तमंत्री अरुण जेटली के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में सर्राफा व्यापारियों ने एक प्रतिशत उत्पादन कर समाप्त करने की मांग की है। व्यापारियों ने बताया कि पूरे देश सर्राफा व्यापारी 14 मार्च तक हड़ताल पर हैं। सर्राफा व्यापार पर उत्पादन कर लागू हो जाने से सर्राफा व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
आयकर विभाग और वेट के कागज पूरा करना ही मुश्किल बना रहता है। सर्राफा व्यापारियों ने टैक्स समाप्त करने की मांग की है। अखिलेश गुप्ता, सतीश मित्तल, सुनील बालियान, बिजेंद्र गोयल, नीरज जैन, मूलचंद सर्राफ, आदेश कुमार गुप्ता, विरेंद्र सिंह मान, ओमप्रकाश वर्मा, अनिल अरोरा, राजेंद्र कुमार, पुनीत अग्रवाल, सतनाम सिंह हंसपाल, विकास अग्रवाल, मोहित गोयल, अंकित गोयल, निशांत तायल, प्रतिपाल कथूरिया, हरमिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, रोहित ढाका, संजय जैन आदि मौजूद रहे।