दून हिल्स एकेडमी में कबड्डी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को सम्मानित करते डायरेक्टर तनुराज वर्मा
- फोटो : DEVBAND
देवबंद। लखनऊ स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित भारतीय स्पोर्ट्स नेशनल खेल 2022 की कबड्डी प्रतियोगिता में दून हिल्स एकेडमी के चार छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संस्था के चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा और डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने बताया कि कोच अजय कुमार के नेतृत्व में अनिकेत पुंडीर, आकाश चौधरी, अनुज व रजत ने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। चारों छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है। उन्होंने बताया कि चारों छात्रों का चयन फेडरेशन कप प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जो हैदराबाद में होने वाली प्रतियोगिता में दून हिल्स स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंगलवार को लखनऊ से लौटे चारों खिलाड़ियों का एकेडमी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी फेडरेशन कप प्रतियोगिता में भी उनके द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं, साथ ही अन्य छात्रों को भी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने को प्रेरित किया गया।