- चरथावल विधान सभा क्षेत्र के लाथार्थियों का सम्मेलन संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅक्टर संजीव बालियान ने कहा बिना भेदभाव के सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगाें को दिया गया है। कई पात्र लाभाार्थियों ने मंच पर आकर सराहना की।
सोमवार को ब्लाॅक परिसर में आयोजित विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंत्री ने कहा मोदी सरकार में जरूरतमंदों को मकान, गैस, पीएम सम्मान निधि, सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा और वैक्सीनेशन का लाभ दिया गया है। किसी भी मजहब को पात्र हों, उसे भरपूर लाभ दिया गया। किसी की जाति बिरादरी नहीं देखी गई।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी ईमानदारी से किया जा रहा है। गांव में जन-जन के बीच जाकर मोदी सरकार की योजनाओं से प्रेरित करें। ब्लॉक अध्यक्ष अक्षय पुंडीर, नगर पंचायत अध्यक्ष इस्लामुद्दीन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, बघरा अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, अजय वर्मा, अशोक पुंडीर, मुथरा प्रधान वीरपाल, मोहन लाल, भोपाल पाल मौजूद रहे।