फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग परेशान : खाबरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का खतौली में किया गया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/खतौली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग परेशान है। युवाओं के सामने बेरोजगारी की स्थिति है। किसानों को फसल का दाम नहीं मिल रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी शहर के आर्य समाज मंदिर में कांग्रेस के दिवंगत नेता सुभाष माहेश्वरी की शोक सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न और अत्याचार बढ़ गया है। भाजपा सरकार ने झूठे सपने दिखाकर लोगों को ठगने का काम किया है। कहा कि आगामी 2024 के चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। देश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, खतौली बाईपास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में एडवोकेट योगेश खारी, संजीव त्यागी, प्रहलाद राणा, बाबूराम कटारिया, राहुल राणा, जितेंद्र चौधरी, नरेंद्र पाल वर्मा, राकेश पुण्डीर, हरेंद्र त्यागी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें