फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक महीने बाद भी चोरों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली। क्षेत्र के बेहड़ा सादात गांव में बिजनौर मार्ग निवासी हाजी शरीफ के घर से 18 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर कमरे में रखे दो छोटे संदूक चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने बताया कि संदूकों में मकान निर्माण के लिए जुटाई गई आठ लाख रुपये की नकदी व करीब दो लाख रुपए के आभूषण रखे थे। पुलिस को अगले दिन चोरी किए गए संदूक मकान से कुछ दूर स्थित ईख के खेत में पड़े मिले थे। उनमें से नकदी व आभूषण गायब थे। पीड़ित ने बताया कि अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। विवेचक उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें