फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू बोले- आजादी के 75 वर्ष बाद भी अंग्रेजों के बने कई कानून नहीं बदले

Mon, 29 Aug 2022 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शहीद-ए-आजम शहीद सरदार भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू ने कहा कि देश ने आजादी के बाद 75 वर्षों में बेमिसाल तरक्की की है। लेकिन अंग्रेजों के समय के बने अनेक काले कानूनों को नहीं बदला गया।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण वाटिका में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में विचार रखते शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण वाटिका में  कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुटी परिसर में अतिथियों ने पौधरोपण कर देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों और शहीदों को याद किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में शहीद-ए-आजम शहीद सरदार भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू ने कहा कि देश ने आजादी के बाद 75 वर्षों में बेमिसाल तरक्की की है। लेकिन अंग्रेजों के समय के बने अनेक काले कानूनों को नहीं बदला गया। ऊंच-नीच, भेदभाव और सांप्रदायिकता की भावनाएं समाज से नहीं मिट सकी हैं। जिस स्वतंत्र भारत में जिस समाज और राष्ट्र के सपने सरदार भगत सिंह और उनके क्त्रसंतिकारी साथियों ने देखे थे, वैसा भारत हम नहीं बना सके हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut:  हल्के विरोध के बीच MDA ने मुक्त कराई साढ़े चार हेक्टेयर जमीन, दो घंटे दनादन गरजे चार बुलडोजर
विज्ञापन


आज की युवा पीढ़ी सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू सरीखे नेता के दिखाए रास्ते से भटक गई है, जो चिंता का विषय है। प्रगतिशील किसान चौधरी सेठपाल सिंह ने कहा कि किसानों को रासायनिक खेती के जरिए ज्यादा उपज लेने का लालच छोड़ना होगा। किसान पुनऱ् आर्गेनिक खेती की ओर लौटे।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से औषधीय खेती अपनाने पर बल दिया। अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संयोजक स्वामी शांतनु महाराज ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन मास्टर जनेश्वर प्रसाद ने किया। इस मौके पर विद्युत निगम के चीफ एके आत्रे, डॉ. डीके जैन, रणवीर सिंह पुंडीर, श्री गुरुद्वारा सभा के प्रधान कुलदीप छाबड़ा, राजकिशोर गुप्ता, दीपक राज सिंघल व सुदामा शर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें