पांचों केंद्रों पर 28 हजार से ज्यादा पुस्तिकाओं का किया जा चुका मूल्यांकन
शनिवार को भी 300 से ज्यादा परीक्षक रहे गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आखिरी चरण में है। अब केवल 20 हजार से भी कम पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए बची हैं। शनिवार को 28 हजार से ज्यादा पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। 300 से ज्यादा परीक्षक और उप प्रधान परीक्षक गैरहाजिर रहे।
पांचों केंद्रों में 28 हजार 293 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। 1464 परीक्षक और उप प्रधान परीक्षकों ने पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। 323 परीक्षक और 15 उप प्रधान परीक्षक शनिवार को भी गैरहाजिर रहे। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि अब मूल्यांकन प्रक्रिया आखिरी चरण में हैं। जिले में लक्ष्य से पहले ही मूल्यांकन समाप्त कर दिया जाएगा। अब कुल 19 हजार 177 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए बची हैं। 28 मार्च तक हर हाल में सभी पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया।
कहां कितनी पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
इस्लामिया इंटर कॉलेज 9061
एसडी इंटर कॉलेज 2220
चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज 3666
राजकीय इंटर कॉलेज 6590
डीएवी इंटर कॉलेज 6756