देवबंद में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु
- फोटो : DEVBAND
भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद : पंडित निलेश
देवबंद। मंगलौर बस स्टैंड स्थित काली कमली वाला भूतिया शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर नगर में भव्य यात्रा निकाली।
मंत्रोचारण के बीच पुरोहित पंडित अनमोल वत्स ने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। बाल व्यास पंडित निलेश कौशिक महाराज ने कहा कि महात्मय ज्ञान के बिना प्रेम चिरंजीव नहीं होता, अस्थायी हो जाता है। भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं के धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को समझाते हुए कहा कि भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है। बस आवश्यकता है निर्मल मन और स्थिर चित्त के साथ श्रवण करने की। भागवत के श्रवण से मनुष्य को परमानंद की प्राप्ति होने के साथ प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है।
भागवत कथा में पहले दिन कथा व्यास ने भगवान के विराट रूप का वर्णन किया। भजन, गीत व संगीत पर श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष रेखा शर्मा, पवित्रा, सुमन, सुनीता व पूनम आदि मौजूद रहे।