फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेंगे समीकरण, विस्तार से विकास की पटरी पर दौड़ेगा खतौली

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद खतौली का कार्यालय - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- 04 साल पहले शुरू कराई गई थी खतौली के विस्तार की प्रक्रिया
विज्ञापन

- 1957 में मिला था नगर पंचायत दर्जा, 1973 में नगरपालिका का
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद खतौली के सीमा विस्तार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। चार साल पहले प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अब तक खतौली के ग्रामीण क्षेत्र में शामिल आवास विकास कॉलोनी, मंडी समिति और बुढ़ाना अंडरपास का एरिया नगरपालिका परिषद में शामिल हो जाएगा।
जनसंख्या एक लाख से ऊपर पहुंच जाने से शासन की योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा। पालिका की आय में बढ़ोत्तरी होगी और विकास के रास्ते खुलेंगे। निकाय चुनाव से पहले हुए विस्तार से राजनीतिक समीकरण भी बदलने के आसार बन गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पालिका चेयरपर्सन बिलकिस बेगम ने विस्तार के प्रयास किया, जिसके बाद मंजूरी मिल गई है। चेयरपर्सन के पुत्र नबील अहमद और प्रतिनिधि डॉ. अतहर ने बताया कि 2018 में प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

इस तरह बढ़ता गया खतौली का दर्जा
साल 1957 में खतौली को नगर पंचायत का दर्जा मिला था। इसके बाद 1963 में नगरपालिका खतौली बनाया गया। 1973 में नगरपालिका परिषद बनीं। लंबे समय से लोग विस्तार का इंतजार कर रहे थे।
छह किलोमीटर तक हो जाएगा एरिया
अब तक खतौली पालिका परिषद का एरिया साढे़ तीन किलोमीटर है। विस्तार के बाद बढ़कर साढे़ पांच किलोमीटर हो जाएगा।
डेढ़ लाख हो जाएगी आबादी, बढ़ेेंगे मकान
वर्तमान में खतौली कस्बे की आबादी करीब 90 हजार है। सीमा विस्तार के बाद जनसंख्या करीब डेढ़ लाख हो जाएगी। नगरपालिका परिषद में फिलहाल 14 हजार मकान पंजीकृत हैं, जो बढ़कर 25 हजार के आसपास हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस तरह बढ़ जाएगा शहर
नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद आवास विकास कालोनी, तिगाई रजवाहे की पुलिया, गंगनहर कॉलोनी, सफेदा रोड शामिल होंगे।
खतौली का कराएंगे विकास : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि विस्तार से खतौली में रह रहे आमजन को लाभ मिलेगा। सुविधाएं बढ़ेगी।
विकास से होगा विकास : विक्रम सैनी
खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि सरकार की मंशा हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। खतौली को विस्तार से लाभ मिलेगा।
पालिका की आय बढ़ेगी, होगा विकास : बेगम
पालिका चेयरपर्सन बिलकिस बेगम ने कहा कि चार साल पहले प्रस्ताव भिजवाया गया था। शासन से स्वीकृति मिल गई है। पालिका से सटे ऐसे क्षेत्रों का विकास होगा, जहां अब तक योजनाएं नहीं पहुंच पा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें